दाउदनगर नगरपालिका के 141 वें स्थापना दिवस के अवसर पर अशोक इंटर स्कूल खेल मैदान पर रविवार की दोपहर 12:00 बजे नगर परिषद द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन ओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्र एवं मुख्य परिषद अंजलि कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। दौड़,रिले रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद ,गोला फेंक, भाला फेंक,खो-खो सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुईं।