बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा शुक्रवार को दोपहर 1 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने श्रद्धांजलि अर्पित कर"मनरेगा बचाओ संग्राम" और प्रदेश के किसानों की धान खरीदी हेतु निर्धारित तिथि को बढ़ाए जाने की मांग को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ आड़ावाल चौक पर सांकेतिक चक्का जाम किया।