मौदहा: बसवारी मार्ग पर स्थित लदौर चौराहे पर डबल मर्डर के हत्यारोपियों की पुलिस से हुई मुठभेड़, एक आरोपी हुआ गिरफ्तार
बुधवार को सुबह पारा गांव में गत 6-7 फरवरी को भाई-बहन की संदिग्ध मौत के बाद घटना के खुलासे में लगी पुलिस व हत्यारोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में डबल मर्डर की घटना को अंजाम देने वाले हत्यारे को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मुठभेड़ में एक आरोपी फरार हो गया है।