मौदहा: मौदहा में सख्ती के चलते उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की परीक्षा में 77 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
मौदहा में मंगलवार से संचालित उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं के पहले दिन की पहली पाली में सेकेंडरी अरेबिक और पर्शियन कक्षाओं यानी मुंशी और मौलवी की परीक्षाओं का आयोजन किया गया। जबकि दूसरी पाली में आलिम, कामिल और फाजिल की परीक्षाओं का आयोजन किया गया। जिसमें पंजीकृत कुल 388 परीक्षार्थियों की जगह 311 परीक्षार्थी ही उपस्थित रहे।