मौदहा: रोहारी गांव में अवैध कब्जे की शिकायत करने पर ग्राम प्रधान ने एसडीएम से की कब्जाधारकों से बचाने की गुहार
रोहारी ग्राम प्रधान मुलिया पत्नी संतराम ने उप जिलाधिकारी मौदहा के कार्यालय पहुंचकर गांव की सुरक्षित भूमि गौ चारागाह गाटा संख्या 66/1 में दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने और झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए मिल रही धमकियों से आहत होकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित प्रधान पति ने बताया कि लगातार कई माह से शिकायत कर रहे हैं।