मौदहा: छिरका गांव में संदिग्ध हालत में नाले में अधेड़ का शव मिलने पर पुलिस जांच में जुटी
ग्राम छिरका निवासी उदय प्रकाश उर्फ लल्लू 45 वर्ष पुत्र भगवानदीन निषाद का शव मंगलवार की सुबह गांव के बाहर नाले में संदिग्ध हालत में पड़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक महोबा जनपद के ग्राम बम्हरौली का निवासी है।