फर्रुखाबाद: इटावा बरेली हाईवे पर ग्राम डाबरी के पास डंफर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से मारी टक्कर, युवक की मौत
इटावा–बरेली नेशनल हाईवे 730c पर थाना राजेपुर क्षेत्र में रामगंगा पुल से पहले डबरी तिराहा के पास शनिवार रविवार रात करीब 2 बजे कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। अमृतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अमैयापुर पश्चिमी निवासी नीरज पुत्र रामशरन उम्र 27 वर्ष गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से रूपापुर चीनी मिल जा रहे थे ...