मुगलसराय: मुगलसराय में उप्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया, किया गया रक्तदान
मुगलसराय में बुधवार दोपहर 1 बजे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन मनाया गया। सपा कार्यालय में केक काटा कर एक दूसरे को मिठाईया खिलाया गया साथ ही 40 यूनिट रक्तदान हुआ, गरीबों को भोजन कराया गया तथा 20 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।