बिहटा: बिहटा के केसरी मेडिकल एजेंसी में भीषण चोरी, बदमाशों ने एजेंसी संचालक से की हाथापाई, संचालक घायल
Bihta, Patna | May 17, 2026 बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत चीनी मिल रोड स्थित केसरी मेडिकल एजेंसी में बदमाशों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान चोरों ने घर के कई लोगों को बंधक बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। हालांकि एजेंसी के संचालक के साथ हुई हाथापाई के दौरान संचालक घायल हो गया। नकद लाखों रुपए और लाखों रुपए के गहने कर लेकर फरार हो गये।