पीलीबंगा: पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 40 ग्राम अवैध अफीम बरामद, आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज मंगलवार को बताया कि थानाधिकारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोलूवाला-पीलीबंगा रोड पर एक कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 40 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने कार चालक जोगिन्दर सिंह निवासी खरलिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार भी जप्त की ह