धनरुआ: धनरुआ के किस्तीपुर गांव में पिकअप वैन की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dhanarua, Patna | Jan 13, 2025 पटना गया मुख्य सड़क मार्ग स्थित धनरुआ के किस्तीपुर गांव के पास एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने दो युवकों को सोमवार की दोपहर 3:00 रौंद दिया, जिसके बाद दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी युवक किश्तिपुर गांव निवासी पप्पू कुमार और दूसरा युवक कोसुत गांव निवासी कन्हैया कुमार है जिनका इलाज पटना निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।