चास: शादी का झांसा देकर 7 साल तक यौन शोषण, महिला थाना प्रभारी पर कार्रवाई न करने का आरोप, माराफारी क्षेत्र का मामला
Chas, Bokaro | Jul 2, 2026 बोकारो के माराफारी क्षेत्र की एक युवती ने महिला थाना प्रभारी के खिलाफ एसपी को शिकायत दी है।गुरुवार समय लगभग साढ़े तीन बजे बताया गया कि पीड़िता ने सेक्टर-12एफ निवासी रमेश कुमार मांझी पिछले सात साल से शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा है। आरोप है कि 22 वर्षीय युवती नाबालिग थी जब आरोपी ने उसे झांसे में लिया।