बक्सर: जिले के तीन केंद्रों पर नीट यूजी 2026 कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन सख्त, कड़ी निगरानी में होगी परीक्षा
Buxar, Buxar | Apr 30, 2026 नीट (यूजी) 2026 परीक्षा के सफल और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर डीएम साहिला एवं एसपी शुभम आर्य की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय में बुधवार को ब्रीफिंग की गई। इसको लेकर 7:30 बजे संध्या में अपडेट जारी की गई है। 3 मई 2026 को जिले के 3 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 11:00 से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा।