गोह: गोह में नए थानाध्यक्ष ने किया योगदान, जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक
गोह थाने में नए थानाध्यक्ष के रूप में राजीव कुमार ने बुधवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालते ही वे एक्शन मोड में नजर आए। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आम