कूलों, बाजारों और पूजा पंडालों में पुलिस दीदी’ की पहरेदारी
जहानाबाद :महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को ‘पुलिस दीदी’ की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बाइक और स्कूटी से सघन गश्ती अभियान चलाया।इस दौरान स्कूलों, बाजारों, पूजा पंडालों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। टीम ने महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ छात्राओं और बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस दीदी की टीम ने बच्चों को सतर्क रहने और किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।पुलिस प्रशासन का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बच्चियों के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करना है।
Jehanabad, Jehanabad | Nov 11, 2026