बांसवाड़ा: न्यायालय परिसर में मूलभूत सुविधाओं का अकाल, अधिवक्ताओं का अनिश्चितकालीन आंदोलन 15वें दिन भी जारी
जिला न्यायालय परिसर में पेयजल,स्वच्छ शौचालय और बैठने के लिए शेड जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर अधिवक्ताओं का आक्रोश चरम पर है।प्रशासन की अनदेखी से नाराज वकीलों के आंदोलन को आज 15 दिन पूरे हो गए हैं। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने प्रशासनिक उपेक्षा के खिलाफ गुरुवार को ग्रामीण भजन मंडली बुलाकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।