जमुई: लछुआड़ एथलेटिक्स में खैरा के खिलाड़ियों का जलवा, कई खिलाड़ी स्टेट मीट के लिए चयनित हुए
Jamui, Jamui | May 28, 2026 लछुआड़ में गुरुवार 2 बजे आयोजित जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खैरा प्रखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। संजना कुमारी ने लॉन्ग जंप में गोल्ड, खुशी कुमारी ने जैवलिन थ्रो व शॉट पुट में सिल्वर, जबकि अनिशा कुमारी ने शॉट पुट में गोल्ड हासिल किया। सत्यम कुमार मिश्रा ने शॉट पुट में गोल्ड मेडल जीता।