लोहरदगा: लोहरदगा में जितिया मेला गई नाबालिग से 5 दरिंदों ने किया दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार, 2 फरार
लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ एक नाबालिग के साथ पांच युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों द्वारा शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे लोहरदगा सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।