जीजू, कहने को तो रिश्ता आपका जीजू का है, लेकिन आपसे रिश्ता दोस्ती से भी कहीं ज्यादा है। जब भी जिंदगी में कोई मुश्किल आई, आपने हर बार मेरा हाथ थामकर सही राह दिखाई।
जब भी उलझा हूँ जिंदगी के सवालों में, आपने सही सलाह दी हर मुश्किल हालातों में। आज मैं जो भी हूँ, उसमें आपका बहुत बड़ा योगदान है, मेरी आज जो पहचान है, उसके पीछे आपका ही एहसान है।
आपने मुझ पर भरोसा किया, मेरा हौसला बढ़ाया, जब मैं खुद पर यकीन नहीं कर पाया, तब आपने मुझ पर यकीन जताया। मेरी हर छोटी-बड़ी कामयाबी में आपका साथ रहा, आपका दिया हुआ हौसला हमेशा मेरे पास रहा।
कुछ रिश्ते सिर्फ नाम के नहीं, दिल से निभाए जाते हैं, और आप जैसे लोग किस्मत से ही मिल पाते हैं। आप मेरे जीजू ही नहीं, मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं, मेरे मार्गदर्शक, मेरी ताकत और मेरे लिए अनमोल हैं।
ईश्वर से बस इतनी सी दुआ है मेरी, आपकी जिंदगी खुशियों से महकती रहे हर घड़ी। आपकी हर ख्वाहिश पूरी हो, हर सपना साकार हो, आपके चेहरे पर हमेशा खुशियों की बहार हो।
जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ जीजू! 🎂❤️
एक बात हमेशा दिल में रहेगी जीजू, आज मेरी जो पहचान है, जो भी मैं हूँ, उसमें आपका बहुत बड़ा हाथ है। शायद शब्दों में कभी आपका एहसान बयां न कर पाऊँ, लेकिन दिल से इतना जरूर कहूँगा कि आपकी जगह मेरी जिंदगी में कोई नहीं ले सकता। आप सिर्फ मेरे जीजू नहीं, मेरी जिंदगी के उन खास लोगों में से हैं, जिनकी वजह से मैं आज खुद पर गर्व कर पाता हूँ। ❤️🙏
Happy Birthday To You jiju
Banma Itahri, Saharsa | Nov 20, 2026