सेन्हा: चितरी महुवाटोली में 22 अप्रैल से बजरंगबली मंदिर में मूर्ति स्थापना महोत्सव, तीन दिन तक होंगे वैदिक अनुष्ठान
सेन्हा प्रखंड के ग्राम चितरी, महुवाटोली स्थित श्री बजरंगबली मंदिर में मूर्ति स्थापना सह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 22 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान के रूप में आयोजित होगा। आयोजन समिति ने मंगलवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे इसकी जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित तिथियों पर सभी कार्यक्रम वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराए जाएंगे..