भंडरिया: झारखंड-छत्तीसगढ़ अंतर्राज्यीय पुलिस बैठक में भंडरिया थाना पुलिस शामिल, सीमावर्ती अपराध नियंत्रण पर सहमति
चांदो थाना, बलरामपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित झारखंड-छत्तीसगढ़ अंतर्राज्यीय पुलिस बैठक में भंडरिया थाना पुलिस भी शामिल हुई। बैठक के दौरान दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की। गौ तस्करी, साइबर अपराध, वित्तीय धोखाधड़ी और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति बन