कासगंज: किसानों की सुविधा के लिए फसलों के उचित मूल्य को लेकर नवीन उप गल्ला मंडी की स्थापना के लिए प्रभारी मंत्री को दिया ज्ञापन
भाजपा के मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरीया ने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि सोरों मंडल एक कृषि प्रधान क्षेत्र है। यहां बड़ी मात्रा में लहसुन, मिर्ची, आलू, गेहूं, मक्का, बाजरा और सरसों जैसी फसलों का उत्पादन होता है।