सुपौल: सुपौल में एलपीजी गैस एजेंसियों पर प्रशासन सख्त, निरीक्षण तेज, कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई
Supaul, Supaul | Mar 31, 2026 जिले में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू, पारदर्शी और उपभोक्ता हितों के अनुरूप बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल ने भारत गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गैस की उपलब्धता, स्टॉक पंजी, वितरण प्रणाली तथा उपभोक्ताओं को समय पर गैस आपूर्ति की स्थिति का गहनता से जायजा