दमोह: कलेक्टर प्रताप नारायण यादव सुबह 6 बजे पहुंचे टाइगर रिजर्व के गांव, विस्थापन से प्रभावित ग्रामीणों से मिले
Damoh, Damoh | Jun 7, 2026 दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव आज प्रातः 6:00 बजे जिला मुख्यालय से सीधे वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र के गांवों में पहुंचे. यहां विस्थापन की प्रक्रिया चल रही है. कलेक्टर ग्राम दुधिया रैयत और सिंहपुरी उन्हारी खेड़ा पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामवासियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं