एनएच-503 पर ढलियारा के मोड़ों पर हादसा, पेड़ से टकराई कार, तीन लोग थे सवार
देहरा ।। News123 ।। एनएच-503 मुबारकपुर-रानीताल मार्ग पर ढलियारा के तीखे मोड़ों पर देर रात फिर एक सड़क हादसा पेश आया। जानकारी के अनुसार एक कार HR 71 J 1100अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि कार पेड़ से टकराकर रुक गई, अन्यथा वाहन गहरी खाई में गिर सकता था।
बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 12 से 1 बजे के बीच हुआ। मिली जानकारी अनुसार कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें से एक को गंभीर चोटें आई हैं। घायल को देर रात उपचार के लिए देहरा अस्पताल ले जाया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Dera Gopipur, Kangra | Nov 29, 2026