चूरू: चूरू में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, आर्थिक सहायता और संविदा पर नौकरी की मांग को लेकर मोर्चरी के आगे धरना
Churu, Churu | Nov 3, 2026 चूरू में नगर परिषद के ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत मामले ने मंगलवार क़ो उस वक़्त तूल पकड़ लिया ज़ब परिजन और आक्रोशित मोहल्ले वासियों ने आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर भर्तिया अस्पताल की मोर्चरी के आगे धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोशित लोगों ने कहा यह हादसा नगर परिषद के ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुआ है