बक्सर: आद्रा नक्षत्र पर रामरेखा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा स्नान को उमड़े हजारों श्रद्धालु, घाट पर ही अव्यवस्था
Buxar, Buxar | Jun 30, 2026 मंगलवार को आद्रा नक्षत्र के शुभ योग में गंगा स्नान के लिए रामरेखा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही जिले के दूर-दराज गांवों के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी लोग घाट पर पहुंचने लगे। मान्यता है कि आद्रा नक्षत्र में गंगा स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के चलते श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की।