सिकंदरा: सिकंदरा में सरदार पटेल स्मृति सेवा संस्थान ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, उनके आदर्शों पर चलने का किया आह्वान
सिकंदरा कस्बे के छत्रपति शिवाजी गेस्ट हाउस में रविवार दोपहर दो बजे सरदार पटेल स्मृति सेवा संस्थान की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कमलेश कटियार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स