काको: भतीजे के बाद चाचा की हत्या, NH-22 जाम; थानाध्यक्ष सस्पेंड
जहानाबाद भेलावर थाना क्षेत्र के निसरपुरा निवासी मुन्ना कुमार की गोली लगने के बाद पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने टेहटा के पास NH-22 जाम कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने पुलिस पर धमकियों की अनदेखी का आरोप लगाया। एसपी अपराजित लोहान ने मामले में लापरवाही बरतने पर भेलावर थानाध्यक्ष को सस्पेंड किया।