डिंडौरी: गैस सिलेंडर के लिए लगी भीड़, उपभोक्ता परेशान, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
डिंडौरी में गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं उपभोक्ता गैस सिलेंडर को लेकर कड़ी जद्दोजहद कर रहे हैं। दरअसल बुधवार सुबह 11:00 बजे से गैस एजेंसी के सामने गैस सिलेंडर लेने को लेकर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ लगी हुई है जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने को लेकर परेशान हो रहे हैं ।