अकलतरा: अकलतरा पुलिस ने शराब पीने के लिए रुपये मांगकर महिला से मारपीट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, अकलतरा की महिला मेहरून निशा ने बताया कि 31 मार्च की रात में मस्जिद मोहल्ले के इब्राहिम खान उर्फ नक्कू शराब के नशे में उसके घर पहुंचा था, जहां उससे शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा, रुपये नहीं देने पर उसके और उसकी मां के साथ मारपीट की। जिसकी वजह से दोनों मां-बेटी को चोट आई है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी।