शाहजहांपुर: गौतम मौर्य हत्याकांड: चार घंटे तक चला बुलडोजर, दो बुलडोजरों से ध्वस्त किया गया मकान
शाहजहांपुर ।कांट थाना क्षेत्र में गौतम मौर्य हत्याकांड के आरोपी समीर अली के मकान पर गुरुवार को करीब चार घंटे तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चली। प्रशासन ने मकान गिराने के लिए दो बुलडोजर लगाए थे। एक बुलडोजर मकान के आगे की तरफ से, जबकि दूसरा पीछे की तरफ से चलाया गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर पंचायत और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई पूरी कराई