कोल: देहली गेट पुलिस ने दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त को लाल मस्जिद के पीछे से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Koil, Aligarh | Jun 10, 2025 एसएसपी संजीव सुमन के द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में थाना देहली गेट पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनमीत उर्फ गोल्डी पुत्र स्वर्गीय सुनील निवासी गोविंद नगर दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहा था।