कोल: फ़िरदौस नगर से बरौला ब्रिज तक अवैध अतिक्रमण को नगर निगम ने हटवाया, ₹22 हजार 500 जुर्माना वसूला
Koil, Aligarh | Jun 10, 2025 शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश के निर्देश पर नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने फिरदौस नगर से बरौला ब्रिज तक सड़कों पर फैले अस्थाई और स्थाई अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान निगम ने अतिक्रमणकारियों से 22,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला। शहर में बढ़ते जाम की समस्या को देखते हुए यह अभियान चलाया।