कोल: गोधा और साइबर पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार, जेवरात चुराने के बाद फोटो भेजकर मांगे थे पैसे
Koil, Aligarh | Jun 10, 2025 थाना गोधा और साइबर पुलिस ने एक चोर और ठग को गिरफ्तार किया है। हाथरस के रहने वाले आरोपी सोहेल के द्वारा अपने परिचित के घर जेवरात चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। जेवरात चुराने के बाद आरोपी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से वादी को फोटो भेजा और 260000 रुपए की मांग की। वादी ने मामला पेचीदा होता देख थाना साइबर और गोधा पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया।