कोल: गोधा पुलिस ने चोर को दिया VIP ट्रीटमेंट, पुलिस लाइन में निजी कार में AC चलाकर चोर को ले गई
Koil, Aligarh | Jun 10, 2025 गोधा पुलिस ने एक चोर को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया है। गोधा पुलिस चोर को निजी कार में AC में बिठाकर अपने साथ ले गई। यह मामला पुलिस लाइन से सामने आया है। मंगलवार को एसपी क्राइम ममता कुरील ने एक चोरी और ठगी के मामले में पुलिस लाइन में खुलासा किया था। इसके बाद पुलिस चोर को AC में बिठाकर अपने साथ ले गई।