डिंडौरी: बजाग में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर ने जल संरचनाओं का निरीक्षण किया, श्रमदान भी किया
बजाग में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जल संरचनाओं का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों के साथ तालाब में श्रमदान करते हुए ग्रामीणों को जन भागीदारी से जल संरक्षण करने का संदेश दिया । जिला जनसंपर्क विभाग ने बुधवार दोपहर 3:30 जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर ने बैगा महिलाओं के साथ पारंपरिक नृत्य में शामिल होकर आत्मीय जुड़ाव का संदेश दिया।