पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट में उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान पूरा
उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही बुधवार को पोड़ैयाहाट में विगत चार दिनों से चले आ रहे छठ महापर्व अनुष्ठान पूरा हो गया ।आज प्रातः चीर नदी के छठ घाट पर श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखी गई । स्नान ध्यान से निवृत्त होने के बाद श्रद्धालु भी सूपों में अर्घ्य देने के लिए तत्पर दिखे।