गोपालगंज: मीरगंज उत्तर मोहल्ला में दुकानदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज उत्तर मोहल्ला में एक दुकानदार ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर उससे लटक कर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी गई हैं।