गोपालगंज: सिहोरवा गांव में विवाहिता की हत्या, शव जलाया गया, पुलिस जांच में जुटी
जादोपुर थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव को ससुराल के लोगों ने जला दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस श्मशान घाट पहुंची, लेकिन तब जक महिला का शव पूरी तरह से जल चुका था। वहीं पुलिस को देखकर ससुराल के लोग मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।