बस्सी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के बंजर जंगलों को फिर से हरा-भरा करने के लिए वन विभाग ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करेगा। आग या अन्य कारणों से बंजर हुए दुर्गम पहाड़ी इलाकों में पौधे लगाना मुश्किल होता है। अब मानसून की पहली बारिश में ड्रोन से सीड्स बॉल गिराए जाएंगे।