उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शेरगढ़ विकासखंड के बैरमनगर गांव में जल जीवन मिशन के तहत करीब 3.97 करोड़ रुपये की लागत से बन रही ओवरहेड पानी की टंकी किच्छा नदी के तेज बहाव में ढह गई। भारी बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ने और भीषण भू-कटान के चलते निर्माणाधीन ढांचा पानी में समा गया। ग्रामीणों ने निर्माण स्थल के चयन, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। करोड़ों की लागत वाले इस निर्माण के बह जाने से सरकारी योजनाओं की निगरानी और गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
#Breking #News #india #trending #viral
: - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे।