*जसवंत कंवर जी को महापौर बनाए जाने पर कुम्भा ट्रस्ट ने विधायक श्री कोठारी का जताया आभार!*
*भीलवाड़ा नगर निगम में महापौर पद पर राजपूत समाज की श्रीमती जसवंत कंवर के चयन पर कुम्भा ट्रस्ट, भीलवाड़ा के पदाधिकारियों ने विधायक अशोक कुमार कोठारी का आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट के पदाधिकारी शुक्रवार को विधायक कार्यालय पहुंचे और विधायक कोठारी का स्वागत करते हुए इस निर्णय के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।*
*इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रीमती जसवंत कंवर को महापौर पद की जिम्मेदारी मिलने से राजपूत समाज में हर्ष का वातावरण है। उन्होंने कहा कि यह समाज के लिए गौरव का विषय है तथा नगर निगम के नेतृत्व में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से समाज में सकारात्मक संदेश गया है।*
*ट्रस्ट पदाधिकारियों ने विधायक अशोक कुमार कोठारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों एवं सकारात्मक भूमिका से श्रीमती जसवंत कंवर को महापौर पद पर जिम्मेद