गिरिडीह में सुनैना पाठक की विधानसभा उपचुनाव में दावेदारी
गिरिडीह : झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की निदेशक एवं ग्राम पंचायत खुखरा की मुखिया श्रीमती सुनैना पाठक का नाम गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में आगामी उपचुनाव को लेकर चर्चा में है। उनके समर्थकों एवं स्थानीय लोगों के आग्रह पर उन्होंने उपचुनाव में अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने की इच्छा व्यक्त की है।
श्रीमती सुनैना पाठक ने 2010 में पंचायत समिति सदस्य के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। वे 2022 में ग्राम पंचायत खुखरा की मुखिया निर्वाचित हुईं, जहां 16 प्रत्याशी थे। 2023 में वे दूसरी बार झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की निदेशक बनीं। 2024 के विधानसभा चुनाव में वे निर्दलीय प्रत्याशी थीं और 2635 मत प्राप्त कर चौथे स्थान पर रहीं। उनके समर्थक उनके जनसमर्थन और राजनीतिक सक्रियता को उच्च मानते हैं।
अब आगामी उपचुनाव को लेकर उनके समर्थकों एवं स्थानीय लोगों के बीच उन्हें प्रत्याशी बनाए जा�