बरकट्ठा में श्रद्धापूर्वक मनाया गया जिउतिया पर्व
बरकट्ठा: जिउतिया पर्व संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। माताओं ने उपवास रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। प्रखंड क्षेत्र में यह पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ, जिसमें संतान की लंबी आयु, आरोग्य, सुख-समृद्धि, बल और यश की कामना की गई।
नहाय-खाय के दिन महिलाओं ने विशेष रूप से सतपुतिया की सब्जी खाकर व्रत की शुरुआत की, जिसे वंश वृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और संतान की सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। पूजा के दौरान व्रतियों ने चील और सियारिन की लोककथा एवं राजा जीमूतवाहन की पौराणिक कथा सुनी।