मेरठ: ब्रह्मपुरी क्षेत्र में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दबंगों ने टैक्सी ड्राइवर पर किया हमला, लूटपाट करने का भी लगा आरोप
Meerut, Meerut | Jan 19, 2025 मेरठ की ब्रह्मपुरी क्षेत्र के अंजुम पैलेस के पास शनिवार रात में दबंगों ने गाड़ी खड़ी करने को लेकर टैक्सी ड्राइवर पर लाठी डंडों से हमला कर दिया इस दौरान शोर शराबा होने पर आस पास के लोगो को आता देख दबंग टैक्सी ड्राइवर को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए पीड़ित ने थाना पुलिस से शिकायत कर मामले में कार्यवाही की मांग की है