बंजरिया: सिसवा से शराब पीकर बीमार हुए एक व्यक्ति की सूचना पर प्रशासन में अनहोनी को लेकर मचा हड़कम्प
सिसवा में शराब पीकर एक व्यक्ति के बीमार होने की सूचना पर प्रशासन में किसी अनहोनी को लेकर हड़कम्प मच गया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ताबड़तोड़ छापेमारी कर रहे है। दो बजे चैलाहा महादलित टोला से पुलिस एक महिला तस्कर को 10 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है। महिला का नाम मीना देवी है। पुलिस के अनुसार वह थाना क्षेत्र के सभी जगहों पर लगातार छापेमारी कर रही है।