बेगूसराय: बलिया थाना पुलिस ने 310 ग्राम स्मैक के साथ 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
बलिया थाना की पुलिस में 310 ग्राम स्मैक के साथ 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी दौरान वाहन जांच के दौरान तीन अभियुक्त को 310 ग्राम समेक के साथ गिरफ्तार किया गया है.