गढ़हरा थाना की पुलिस ने 24 लीटर विदेशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गढ़हरा थाना की पुलिस ने शिवम कुमार को 24 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.