नौगावां सादात: नौगांवा थाना पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया
नौगावां सादात थाना पुलिस ने बलात्कार के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बुधवार शाम करीब छह बजे बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी इरफान पुत्र सराफत निवासी गांव अपरोला को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।